UP Police New Vacancy 2025 Latest News: उत्तर प्रदेश में पुलिस बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। पुलिस भर्ती बोर्ड 60,000 रिक्त पदों पर आयोजित कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट जारी करने के बाद 40,000 पदों पर नई कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा, इसके संबंध में भर्ती आयोग ने सरकार को आधिकारिक मंजूरी के लिए पत्र भेजा है जिस पर सरकार से मंजूरी मिलने के बाद नई 40,000 कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन एवं परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
इस भर्ती में 30,000 से अधिक पुरुषों एवं 10,000 से अधिक महिलाओं के पद आरक्षित किए गए हैं, जिसमें 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
सूत्रों के हवाले से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के संबंध में कुछ अपडेट सामने आए हैं जिन्हें विद्यार्थियों को जरूर जानना चाहिए जिससे वह भर्ती से जुड़ी सटीक एवं सत्य जानकारी प्राप्त कर सकें।
UP Police New Vacancy 2025 Notification कब जारी होगा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा नई कांस्टेबल भर्ती की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश भर्ती पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर 40,000 कांस्टेबल नियुक्ति के कार्यक्रम को शुरू कर दिया है जिसके लिए नोटिफिकेशन का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने बैठक की और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड को एक महीने के अंदर यूपी पुलिस कांस्टेबल 60,000 भर्ती का रिजल्ट जाने का निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के बाद बोर्ड को अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस भर्ती 2024 रिजल्ट जारी करना होगा और उसके बाद नई 40000 कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया प्लेटफॉर्म को जानकारी देते हुए बताया कि 60,262 अप पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट जारी होने के 3 महीने बाद यानी फरवरी 2025 तक यूपी पुलिस नई भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड पर आवेदन भर सकेंगे।
UP Police New Vacancy 2025 Today News
आज की ताजा खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने राज्य सरकार को नए कांस्टेबल भर्ती की नियुक्तियों के लिए मंजूरी पत्र भेजा है, सरकार की मंजूरी के बाद ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्टूबर की आखिरी दिनों में जारी हो सकता है और उसके बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद फरवरी 2025 में नई कांस्टेबल भर्ती आयोजित की जाएगी।
पिछले महीने कानपुर में आयोजित रैली में योगी आदित्यनाथ ने 40000 पदों पर नई कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की थी जिसमें आधिकारिक मोहर नहीं लगाई गई है और इसी के लिए बोर्ड ने सरकार को पत्र भेजा है और उसके बाद ही आगे का कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त जानकारी को ही सही माने एवं किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बातों पर ना आए और अपनी तैयारी करते रहें।
ऐसे ही ख़बर सबसे पहले पाने के लिए फॉलो करें:
टेलीग्राम चैनल | ज्वाइन करें |
व्हाट्सएप चैनल | ज्वाइन करें |