UP Police Constable New Vacancy 2025: आ गई अपडेट! जानें कब होगी आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास को मौका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Constable New Vacancy 2025 Latest Update: साल 2024 के सितंबर महीने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक तौर पर कानपुर में एक रैली के दौरान घोषणा की थी कि 2025 में 40,000 से अधिक कांस्टेबल पदों की नई पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10,000 महिलाओं को भी आवेदन का मौका मिलेगा।

इस खबर के बाद से उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसके संबंध में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से बड़ी खबर मिल चुकी है। यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के बारे में नई अपडेट 👇

UP Police Constable New Vacancy 2025

सरकार की ओर से 2025 में 40,000 से अधिक कांस्टेबल पदों की नई भर्ती की घोषणा के बाद भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड को सौंप दी गई है जिसका परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें कि भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती आयोजन की सारणी तैयार कर ली गई है और एक पत्र सरकार को भेजा गया है। इसके बाद बोर्ड को सरकार से मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही सरकार से मंजूरी मिल जाती है तो यूपी पुलिस कांस्टेबल न्यू वैकेंसी 2025 का कार्यक्रम आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– RRB Group D Vacancy 2025: अब 10वीं पास के लिए भी मौका, रेलवे ने बदले शैक्षणिक योग्यता के नियम!

UP Police Constable New Vacancy 2025 कब होगी?

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बोर्ड अभी पिछली पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट का आयोजन कर रहा है। इसके बाद पिछली भर्ती का रिजल्ट जारी किया जाएगा और अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसके बाद ही 2025 की नई पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल न्यू वैकेंसी 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जून या जुलाई के महीने में जारी किया जाएगा जबकि परीक्षा का आयोजन सितंबर अथवा अक्टूबर के महीने में हो सकता है।

UP Police Constable New Vacancy 2025 के लिए आवश्यक योग्यता

आपको बता दें कि यूपी पुलिस वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए आपके पास 12वीं पास का मार्कशीट होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष के बीच रखी गई है। सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि भर्ती बोर्ड की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
अगर आप यूपी पुलिस कांस्टेबल न्यू वैकेंसी 2025 के बारे में अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करें – UP Police Constable New Vacancy 2025: आवेदन तिथि, पंजीकरण शुल्क, आयु सीमा और पूरी जानकारी एक ही जगह

Join Us On:


globe-engage-telegram globe-engage-whatsapp