UP Police New Vacancy update: आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में नौकरियों की भरमार होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अगले 2 वर्षों में यूपी में 10 लाख सरकारी और प्राइवेट नौकरियां प्रदान की जाएंगी।
इसमें 2 लाख सरकारी और 8 लाख प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां शामिल होंगी। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों से सैकड़ों भर्तियां निकाली जाएंगी, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवकों को सीधी नौकरी मिलेगी।
इन भर्तियों में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। हाल ही में, योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि यूपी पुलिस की 60,244 पदों की भर्ती समाप्त होने के बाद, 40,000 नए पुलिस पदों की भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
इस नई भर्ती में 10,000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को भर्ती में शामिल करने के अपने फैसले की पुष्टि की है, और उन्होंने इस नई पुलिस भर्ती में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नई यूपी पुलिस भर्ती का ऐलान
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते कानपुर में एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश में अगले 2 वर्षों में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। इसमें 40,000 पुलिस पदों की नई भर्ती भी शामिल है।
60,000 पदों की भर्ती के परिणाम के बाद, 40,000 नए पुलिस पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती में 10,000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जैसा कि पिछली भर्ती में 15,000 बेटियों को शामिल किया गया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि नई पुलिस भर्ती में भी 10,000 बेटियों को मौका दिया जाएगा।
10,000 बेटियों को मिलेगा भर्ती में मौका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस की नई भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती (60,244 पदों) का आयोजन किया गया है, जिसमें 15,000 महिलाओं को शामिल किया गया है।
उन्होंने विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं पर अत्याचार करती रही है, लेकिन जब बेटियां सरकारी वर्दी में आएंगी, तो वे उन गुंडों को सबक सिखाएंगी जो उन्हें कमजोर समझते हैं।
योगी ने कहा कि 60,000 पदों की यूपी पुलिस भर्ती के परिणाम के बाद यूपी पुलिस की नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें फिर से 10,000 महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों में कई अन्य भर्तियां की जाएंगी, जिनमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि 60,244 पदों की भर्ती के परिणाम के बाद, अगले 6 महीने में 40,000 पदों पर नई पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 25 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने भी इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
सीएम योगी का बड़ा कदम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय अंबेडकरनगर दौरे पर हैं; उन्होंने अंबेडकर नगर में एक कार्यक्रम में शिरकत की और सभा को संबोधित करते हुए यूपी में नए रोजगार को लेकर बड़ी बात कही है।
उन्होंने कहा कि यूपी में अगले कुछ सालों में 10 लाख नौकरियां आयोजित की जाएगी जिसमें से 2 लाख सरकारी नौकरियां होगी और सभी सरकारी भर्तियों में महिलाओं का योगदान भी रहेगा।
अभी यूपी पुलिस भर्ती समाप्त हुई है जिसमें 15,000 महिलाओं को शामिल किया गया था। अगले 6 महीनो में फिर से यूपी पुलिस नई भर्ती का आयोजन किया जाएगा जिसमें भी 10,000 महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।
Telegram Channel | ज्वाइन करें |
WhatsApp Channel | ज्वाइन करें |